Categorized | लखनऊ.

किसानों की खुशहाली से ही प्रदेश में खुशहाली आएगी

Posted on 31 August 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की यह सोच कि किसानों की खुशहाली से ही प्रदेश में खुशहाली आएगी, राज्य सरकार के निर्णयों में लक्षित  हो रही है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव छोटी जोत के किसानों को पेंशन, किसानों की बंधक जमीन की नीलामी पर रोक, फसल बीमा योजना और दुर्घटना के षिकार किसान के परिवार को 5 लाख रूपए तक की मदद की योजनाओं का समावेशन अपने वर्ष 2012-13 के बजट में पहले ही कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने चुनाव के दिनों में किसानों के 50 हजार रूपए तक की कर्ज माफी और ट्यूबवेल तथा नहरों से मुफ्त सिंचाई का वायदा किया था, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उस वायदे को भी निभाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेकर जता दिया है कि समाजवादी पार्टी की गांव, खेती और किसान के प्रति कितनी चिन्ता है। इन निर्णयों के निश्चय ही दूरगामी परिणाम होगें और किसानों की सम्पन्नता की गारंटी भी होगी। किसान की स्थिति अब वास्तविक रूप से अन्नदाता की बन सकेगी।
राज्य मंत्रिमण्डल ने बसपा शासनकाल में निष्क्रिय हो चुकी भूमि सेना योजना को पुनः सक्रिय करने का फैसला किया है। इस योजना का प्रारम्भ श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में किया था और वर्ष 2012 के चुनाव घोषणा पत्र में भी इस योजना को चलाने का वायदा किया गया था। प्रदेष में लगभग 36Û04 लाख हेक्टेयर भूमि बीहड, ऊसर, जलभराव एवं खादर समस्याग्रस्त है। भूमिहीनों-गरीबों को इस जमीन का वितरण किया जाना तय है।
किसानों की आय बढ़ाने को गन्ने के साथ दलहन एवं तिलहन अंतः फसली खेती की योजना लागू करने की भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसमें किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा। लघु एवं सीमांत किसानों को 30 हजार हेक्टेयर भूमि में संकर मक्का के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएगें। किसानों की भूमि में उर्वरता बढ़ानें की दृष्टि से जैव उर्वरक पर 70 प्रतिशत अनुदान देने, कीट व रोग नियंत्रण योजना लागू करने का भी निर्णय हुआ है। लघु सीमांत किसानों को कृषि रक्षा रसायनों पर 50 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा।
समाजवादी पार्टी सरकार के उक्त निर्णय उसके चुनाव घोषणा पत्र के वायदो की पूर्ति के लिए किए गए हैं। इससे फिर साबित हो गया है कि समाजवादी जो वायदा करते हैं उसे ईमानदारी से निभाते हैं। मुख्यमंत्री जी ने गांव-गरीब को अपनी प्राथमिकता में रखकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in