Categorized | लखनऊ.

दो नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर

Posted on 31 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दो नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा। शारदा नदी पलियाकलां, लखीमपुर खीरी तथा कुआनों नदी चन्द्रीपघाट, गोण्डा में खतरे के निशान से 0.02 मी0 ऊपर है।
सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई भवन एनेक्सी से प्राप्त सूचना के अनुसार सात स्थानों पर नदियों का जल स्तर 0.50 मी0 के अन्तर्गत है। गंगा नदी बुलन्दशहर के नरोरा गेजस्थल पर, फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ एवं बलिया के बलिया गेजस्थल पर खतरे के निशान से क्रमशः 0.16 मी0, 0.26 मी0 एवं 0.02 मी0 नीचे रहा। मथुरा में यमुना नदी का जल स्तर 0.22 मी0 नीचे तथा घाघरा नदी का जल स्तर एल्गिन ब्रिज बाराबंकी, अयोध्या फैजाबाद तथा तुर्तीपार बलिया में खतरे के निशान से क्रमशः 0.08 मी, 0.27 मी0 एवं 0.06 मी0 नीचे रहा।
प्राप्त सूचना के अनुसार बलिया में गंगा नदी, फैजाबाद के अयोध्या एवं तुर्तीपार बलिया में घाघरा नदी एवं बांसी सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी  का जलस्तर घट रहा है जबकि एल्गिन ब्रिज बाराबंकी में घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in