Categorized | लखनऊ.

पूरे प्रदेश मे 11 लाख 37 हजार 188 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 31 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान के तहत पूरे प्रदेश मे 11 लाख 37 हजार 188 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मे साधारण सदस्यता 6 वर्ष की होती है जिसमे वर्ष 2009-2011 में 14 लाख 13 हजार लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने थे जिसमे पार्टी संविधान के मुताबिक 20 प्रतिशत नये सदस्यों की वृद्धि इस सदस्यता अभियान में होनी थी। पार्टी की नीतियों एवं जनता में भाजपा के प्रति बढ़ी विश्वसनीयता का परिणाम रहा कि पार्टी के द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान में उ0प्र0 मे लगभग 80 प्रतिशत से भी अधिक नये सदस्यों की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि सदस्यता का सत्यापन 5 सितम्बर तक करने के बाद नये सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन 9 सितम्बर को कर दिया जायेगा। सक्रिय सदस्यता हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक चुनावों के पश्चात ऐसी प्राथमिक ईकाइयां चिन्हित कर जहां किसी कारण से सदस्यता नही हो पाई है वहां पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर से सघन सदस्यता अभियान चलायेगी। यह अभियान पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2013 तक चलेगा। इस विशेष सदस्यता अभियान में शतप्रतिशत सदस्यता युक्त प्राथमिक ईकाई का संकल्प पूरा करने का लक्ष्य पूरा किया जायेंगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि नगर निकाय के चुनावों मे पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले 334 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए ही जगह होगी। किसी भी स्तर पर पार्टी को नुकसान पहुचाने वाले बक्शे नही जायेगें। अनुशासन के विषय पर कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। इसी को प्रभावी बनाते हुए नगर निकाय चुनावों मे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ दल से बगावत करने वाले लखनऊ में 76, कानपुर में 55, आगरा में 29, बरेली मंे 42, अलीगढ़ में 6, मुरादाबाद में 8, गाजियाबाद मे 18, गोरखपुर मे 5, वाराणसी में 34, मेरठ मे 46 तथा  इलाहाबाद में 15 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान भी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in