Categorized | कृषि, लखनऊ.

आलू के निर्यातकों को भाड़े के मद में दी जाने वाले अनुदान धनराशि 1.50 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 2.00 रूपये प्रति किलोग्राम

Posted on 30 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में मण्डी परिषद द्वारा ताज ब्राण्ड आलू के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिये आलू के निर्यातकों को भाड़े के मद में दी जाने वाले अनुदान धनराशि 1.50 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 2.00 रूपये प्रति किलोग्राम कर दी गयी है। वर्तमान में इसी दर से धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है।
मण्डी परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये मण्डी परिषद द्वारा ताज ब्राण्ड आलू के निर्यात को बढ़ावा देने की विशेष कार्य योजना तैयार की गयी है जिसके अंतर्गत निर्यातकों को अब दो रूपये प्रति किलोग्राम की दर से भाड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है।
किसानों को मार्केटिंग सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये वर्तमान समय में अनेकों कार्य  किये जा रहे हैं जैसे ग्रामीण अवस्थापना केन्द्रों के निर्माण, जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना, एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब के निर्माण एवं किसानों को मोबाइल पर कृषि उत्पादों के विक्रय मूल्य की जानकारी की सुविधा आदि के कार्य जो अवश्य ही किसानों के हित में उपयोगी होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in