Categorized | लखनऊ.

स्थानांतरित अध्यापिकाओं की समस्या निवारण के निर्देश

Posted on 29 August 2012 by admin

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिकाओं तथा विकलांग शिक्षकों के 18000 से अधिक स्थानांतरण कर उनकी कठिनाई को दूर करने का भरसक प्रयास किया गया है, फिर भी कतिपय अध्यापिकायें वांछित स्थान पर स्थानांतरण पाने से वंचित रह गई हैं, जिन्हें भी भविष्य में उनके ऐच्छिक स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए शासन प्रयत्नशील है।
यह जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं, कि वे स्थानांतरित अध्यापिकाओं को तत्काल कार्यमुक्त करें और कार्यभार ग्रहण करने वाली अध्यापिकाओं से तीन विकल्प प्राप्त कर तत्काल समायोजित करें। कार्यमुक्त करने तथा कार्यभारत ग्रहण कराकर तैनाती करने में किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in