Categorized | लखनऊ.

हज हॉउस के लिए अपने साथ एक से अधिक साथी न लायें

Posted on 29 August 2012 by admin

आजम खां का हज यात्रियों से आग्रह

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं हज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने हज यात्रियों से आग्रह किया है कि वे जब हज की हवाई यात्रा के लिए हज हॉउस आयें तो अपने साथ एक से अधिक खिदमतगारध्साथी न लायें क्योंकि हज हॉउस के अन्दर सिर्फ एक ही खिदमतगारध्साथी को ले जाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि एक ही ग्रुपध्कवर के हाजियों को लिए यह बहुत जरूरी है कि वे अपने साथ एक से ज्यादा खिदमतगारध्साथी हज हाउस के अन्दर न लायें। यदि वे एक से ज्यादा लोगों को अपने साथ हज हाउस में लायेंगे तो वहां के सुरक्षा दस्ते द्वारा एक को छोड़ कर शेष खिदमतगारध्साथी के रूप में लाये गये बाकी लोगों को अन्दर जाने नहीं दिया जाएगा। हज यात्रियों को खुद और उनके द्वारा लाये गए एक से अधिक खिदमतगारों को हज हॉउस पहुँचने पर किसी तरह की दुश्वारी से बचाने के लिए यह जरूरी है कि वे इस बात का पूरा-पूरा खयाल रखें।
हज समिति के अध्यक्ष ने हज यात्रियों का ध्यान इस बात की ओर भी दिलाया है कि वे हज के लिए अपनी उड़ान के तयशुदा समय से 48 घंटे पहले हज हॉउस, लखनऊध्अस्थाई हज हॉउस, चैकाघाट, वाराणसी में कायम किये जाने वाले राज्य हज समिति के कैम्प दफ्तर में अवश्य रिपोर्ट करें। यह रिपोर्टिंग हज यात्री स्वयं न आकर 48 घंटे पहले अपने किसी रिश्तेदारध्दोस्त को सभी जरूरी कागजात के साथ हज हॉउस, लखनऊध्अस्थाई हज हॉउस, चैकाघाट, वाराणसी में स्थापित कैम्प दफ्तर भेज कर भी नोट करा सकते हैं और हज सम्बन्धी जरूरी कागजात हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारध्दोस्त के जरिये रिपोर्टिंग कराने वाले हज यात्रियों के लिए यह जरूरी होगा कि वे खुद अपनी उड़ान के तयशुदा वक्त से 07 घंटे पहले सम्बंधित हज हॉउस पहुँच जाएँ।
श्री खां ने हज यात्रियों से यह भी गुजारिश की है कि यदि बच्चे और कम उम्र कि लड़कियां उनके साथ हज पर नहीं जा रहे हैं तो वे उन्हें बतौर खिदमतगारध्साथी किसी भी सूरत अपने साथ में न लायें क्योंकि ऐसे बच्चों व ऐसी कम उम्र की लड़कियों को सम्बंधित हज हॉउस में दाखिल होने से रोक दिया जायेगा। बस या किसी अन्य वाहन से हज हॉउस आने वाले हज यात्रियों को उन्होंने सलाह दी है की वे अपने वाहन से हज हॉउस के गेट पर उतरने के फौरन बाद उसे वापस भेज दें क्योंकि हज हॉउस के आस-पास वाहनों को पार्क करने की इजाजत नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in