Categorized | लखनऊ.

मीडियाकर्मियों, छायाकारों व टीवी चैनलों के कैमरामैनों पर हुए हमले व तोडफ़ोड़ के शिकार हुए लोगों को मुआवजे के चेक सौंपे गए

Posted on 29 August 2012 by admin

बीते दिनों अलविदा की नमाज के बाद मीडियाकर्मियों, छायाकारों व टीवी चैनलों के कैमरामैनों पर हुए हमले व तोडफ़ोड़ के शिकार हुए लोगों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की  पहल पर आज एनेक्सी मीडिया सेंटर में मुआवजे के चेक सौंपे गए। प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरके चर्तुवेदी, उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सचिव सिद्धार्थ कलहंस व जिला प्रशासन के अधिकारियों
की मौजूदगी में 52 छायाकारों, टीवी चैनलों के कैमरामैनों को क्षतिपूर्ति के रूप में सरकार की ओर से धनराशि के चेक सौंपे गए। *

*इस मौके पर हेमंत तिवारी ने कल लखनऊ विश्वविद्यालय में राजधानी के दो समाचार पत्रों के संवाददाताओं के साथ की गयी मारपीट, र्दुव्यवहार का मामला भी उठाया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल अपराधी प्रवृत्ति के छात्रनेताओं के खिलाफ गैंगस्टर, रासुका
जैसे कानूनों के तहत कड़ी कारवाई की जाएगी।* *चेक बांटने से पहले हेमंत तिवारी ने विगत दिनों अलविदा के नमाज के बाद हुयी हिंसक घटना के बारे में की गयी कारवाई के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि घटना के फोटो व वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक छह लोगों कोजेल भेजा जा चुका है और उन पर कड़ी धाराएं लगायी गयी हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने विशेष रूचि लेते हुए इस मामले में जल्दी से जल्दी कारवाई करने व जांच पूरी करने को कहा है। साथ ही उन्होंने घटना के शिकार हुए लोगों के मुआवजे के मामले को त्वरित गति से निपटाया है।*
*मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी व सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने मुआवजा पाने वालों की सूची में कुछ पीडि़तों के नाम छूट जाने व कुछ लोगों को कम
मुआवजा देने की बात उठायी। इस पर प्रमुख सचिव गृह ने आश्वस्त किया कि जिन के नाम छूट गए हों या जिन्हें कम मुआवजा मिला हो वो इसे शासन के संज्ञान में लाएं
और इस पर उचित कारवाई की जाएगी।*
*इस मौके पर मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य हरीश कांडपाल, दिलीप सिन्हा, मुदित माथुर, शरत प्रधान, श्रीधर अज्निहोत्री व अरूण त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। *

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in