Categorized | लखनऊ.

एनएसई ने भारतीय डाक के साथ साझेदारी कर हरिद्वार में वित्तीय साक्षरता पहल ‘‘जागृति‘‘ का शुभारंभ किया

Posted on 29 August 2012 by admin

देश के अग्रणी स्टाॅक एक्सचेंज, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज (एनएसई) ने भारत सरकार के भारतीय डाक के साथ साझेदारी कर वित्तीय साक्षरता पहल की शुरूआत की है। इस साझेदारी के तहत देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 50 डाकघरों में वित्तीय साक्षरता पहल का शुभारंभ किया जा रहा है। उत्तराखंड में इस पहल की शुरूआत 23 अगस्त को हरिद्वार स्थित प्रधान डाकघर से की गई। देश के दो अग्रणी संस्थानों, एनएसई एवं भारतीय डाक, के बीच हुई साझेदारी के अंतर्गत अपर रोड स्थित प्रधान डाकघर, जो कि शहर के लैंडमार्क हर की पौड़ी के काफी करीब है, में बड़े आकार की स्क्रीन लगाई गई है। यहां का प्रधान डाकघर भीड़-भाड़ वाले बाजार में स्थित है, जहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। इस स्क्रीन पर एनएसई के प्रमुख इंडेक्स, निफ्टी 50, शेयरों से संबंधित अन्य जानकारियां, निवेश प्रक्रिया से संबंधित सलाह इत्यादि फ्लैश किये जायेंगे। इसके साथ ही भारतीय डाक के उत्पादों के विषय में भी जानकारियां भी स्क्रीन पर प्रसारित होंगी। एनएसई की संयुक्त प्रबंध निदेशक श्रीमती चित्रा रामकृष्णा ने कहा, ‘‘भारतीय डाक की पहुंच व्यापक स्तर पर है, जिसके माध्यम से भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में वित्तीय  साक्षरता का विस्तार करना हमारा उद्देश्य है। हमें उम्मीद है कि इस शैक्षणिक अभियान ‘‘जागृति‘‘ के जरिये हरिद्वार के लोगों की वित्तीय समझदारी बढ़ेगी और इससे उन्हें अपने निवेश को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in