Categorized | लखनऊ.

बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखायेगा मंसूरी समाज

Posted on 29 August 2012 by admin

सभी राजनीतिक दल मंसूरी समाज की उपेक्षा कर रहे है-जावेद इकबाल मंसूरी

photo-mansoori-samajमंसूरी समाज की सभी राजनीतिक दल उपेक्षा कर रहे है जिससे मंसूरी समाज के लोगों में जबरदस्त रोष है। अपनी ताकत दिखाने के लिए मंसूरी समाज 14 सितम्बर को कानपुर में एक सम्मेलन के बाद जनवरी 2013 में लखनऊ में ऐतिहासिक रैली करेगा।
उक्त विचार आज  मंसूरी समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारणी की मंसूरी गेस्ट हाउस तेलीबाग में बैठक सम्पन्न हुई। महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष यूपी एग्रो के पूर्व चेयरमैन व पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कही। उन्होने कहा कि चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मंसूरी समाज के लोगों से बड़े-बड़े वादे करते है लेकिन चुनाव के बाद उन वादों को भूल जाते है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री रियाज मंसूरी ने कहा कि चार प्रदेशों में संगठन संगठित रूप से काम कर रहा है। उन्होने कहा कि आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के संगठन को और मजबूत बनाया जायेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक अध्यक्ष पूर्व विधायक डाॅ. हाफिज इरशाद मंसूरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में संगठन काम कर रहा है, इसको तहसील व ब्लाक स्तर पर मजबूत करने पर उन्होने बल दिया।
आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मक्सूद मंसूरी ने कहा कि कानपुर सम्मेलन व लखनऊ रैली के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने की योजना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने कहा कि एक महीने के अन्दर संस्था शहर के महत्वपूर्ण स्थान पर अपना स्वयं की जमीन खरीद कर  कार्यालय बनाने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी रबी उल्ला मंसूरी, प्रदेशिक महामंत्री नौशाद आलम मंसूरी, फरूखाबाद जिले के अध्यक्ष शकिर अली मंसूरी, कर्मचारी नेता मुशताक अहमद मंसूरी, मो. यूसुफ मंसूरी, डा0 अफसर अली मंसूरी, हाजी जफर अहमद मंसूरी, अब्दुल मजीद, अब्दुल हलीम, सहरोज आलम, मो. अजहर, मो. तारिख, सलउद्दीन मंसूरी आदि ने भी अपने विचार रखें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in