Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में छः स्थानों पर नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर

Posted on 29 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी बुलन्दशहर के नरौरा गेजस्थल पर तथा बलिया में बलिया ब्रिज पर खतरे के निशान से क्रमशः 0.12 मीटर एवं 0.01 मी0 ऊपर बह रही है। लखीमपुर खीरी मंे शारदा नदी का जल स्तर पलियाकलां में खतरे के निशान से 0.13 मी0 ऊपर, घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज, बाराबंकी एवं तुर्तीपार, बलिया में क्रमशः 0.14, एवं 0.13 मी0 ऊपर है। गोण्डा में कुआनो नदी चन्द्रदीप घाट पर खतरे के निशान से 0.16 मी0 ऊपर बह रही है।
गंगा नदी फर्रूखाबाद, फतेहगढ़ गेज स्थल पर, घाघरा नदी अध्योध्या फैजाबाद, राप्ती नदी बांसी सिद्धार्थ नगर तथा बूढ़ी राप्ती सिद्धार्थ नगर के ककरही घाट का जल स्तर खतरे के निशान से .50 मी0 के अन्तर्गत है। इनका जल स्तर आज खतरे के निशान से क्रमशः 0.40 मी0, 0.05 मी0, 0.49 मी0 एवं 0.48 मी0 के अन्तर्गत रहा।
बलिया के बलिया ब्रिज पर गंगा नदी का जलस्तर स्थिर है जबकि सिद्धार्थ नगर में बांसी ब्रिज पर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बाराबंकी में एल्गिन ब्रिज, फैजाबाद में अयोध्या, बलिया तुर्तीपार में घाघरा नदी एवं बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर घट़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in