Categorized | लखनऊ.

अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी

Posted on 29 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने डा0 निर्मल खत्री, सांसद को कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि श्री खत्री एक अनुभवी और समर्पित कंाग्रेस नेता हैं और उ0प्र0 के संगठन को गतिशील एवं सशक्त बनाने में इस अनुभव का लाभ मिलेगा। साथ ही 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होगी।
डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी द्वारा उनके पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्हें मार्गदर्शन देने एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा छेड़े गये सभी संघर्षों में भरपूर समर्थन देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। डा0 जोशी ने प्रदेश के उन सभी कंाग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं एवं आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है एवं आभार व्यक्त किया है जिन्होने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान हर आन्दोलन के दौरान उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in