ए.के. हंगल के निधन पर श्रद्धांजली

Posted on 28 August 2012 by admin

hangalहिन्दी सिनेमा और रंगमंच के वटवृक्ष के रूप में चरित्र किरदार का पर्याय कहलाने वाले, शालीन, सौहार्दपूर्ण और अपने फन में माहिर दिग्गज अभिनेता ए0के0 हंगल अपने आप में ही पूर्ण कलाकार अभिनेता थे। अभिनय उनके ज़हन में इस कदर समां चुका था कि उनके हर एक लब्ज़ हमंे हमेशा कुछ सिखाते से मालूम होते थे, यह बात डायमण्ड डेरी कालोनी लखनऊ में ग्लोबल क्रिएशन्स  (सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था) की अध्यक्ष सुश्री अनीता सहगल ने ए.के. हंगल के निधन पर श्रद्धांजली देते हुए बताया। मशहूर, सुविख्यात उद्घोषिका अनीता सहगल ने बात चीत के दौरान कहा कि मैंने उद्घोषिका के रूप में अनगिनत कार्यक्रम किए हैं और प्रदेश के कलाकारों के अलावा फिल्मी दुनिया की अनेक हस्तियों के साथ मंच पर काम किया है लेकिन जो अपनापन का एहसास मुझ ए.के. हंगल जी के साथ मिला शायद ही किसी कलाकार के कार्यक्रम को करते वक्त हुआ हो। लखनऊ में एक फिल्म स्टूडियो के उद्घाटन के दौरान जब मुझे पता चला कि जिस कार्यक्रम में मुझे एंकरिंग करनी है, उसके मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने अभिनेता ए.के. हंगल जी हैं, तो मेरी खुशी का ठिकाना ना रहा। उनकी बहुत सी फिल्मंे भी मैंने देखी हैं, हर फिल्म में एक नए किरदार के रूप में, अलग-अलग भूमिकाओं के साथ अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाने वाले ए.के.हंगल जी के कार्यक्रम का संचालन करते वक्त मुझे बहुत गर्व का अनुभव हो रहा था। जब मैंने उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित किया तो बड़े ही प्यार के साथ, हाथों को ऊपर उठाकर सबसे पहले उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। उसके बाद बड़े ही सौम्य, शालीनता और अपनेपन के साथ उन्होंने बहुत सी बातें, जो उनकी जिन्दगी से, अभिनय से, जुड़ी थी सभी के साथ बाँटी और सभी को हमेशा मेहनत करके, सच्चाई के साथ पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा ”जिन्दगी में सफलता तभी मिलती है जब व्यक्ति असफलताओं से नहीं घबराता है।“ उन्होंने अपनी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों के डायलाॅग बोलकर सुनाए। हर वक्त हँसते रहने वाले, दूसरों को जिन्दगी में हमेशा मुस्कुराते रहने की सीख देने वाले प्रसिद्ध कलाकार ए.के.हंगल जी हमेशा के लिए अपने चाहने वालों को अपनी याद में मायूस रहने के लिए छोड़ गए। कार्यक्रम के दौरान हर कोई उनसे मिलना चाह रहा था और वो सभी से मिल भी रहे थे, यही उनकी महानता को दर्शाता है। श्रद्धांजली कार्यक्रम मंे संस्था ग्लोबल क्रिएशन्स के समस्त पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in