Categorized | लखनऊ.

हज-2012 प्रतीक्षा सूची से चयनित हज यात्रियों को पासपोर्ट व अन्य ज़रूरी कागजात जमा करने का एक और मौक़ा 29 अगस्त तक

Posted on 27 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के हज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खाॅं ने प्रतीक्षा सूची से चयनित प्रदेश के हज यात्रियों से अपील की है कि जिन यात्रियों ने अभी तक पासपोर्ट, फोटोग्राफ आदि नहीं जमा किये हैं वे इन्हें आगामी 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के 10 ए, विधान सभा मार्ग, लखनऊ स्थिति कार्यालय में अवश्य जमा कर दें, ताकि हज यात्रा के लिए उन्हें किसी प्रकार की दिक़्कतों का सामना न करना पड़े।
श्री खां ने कहा कि इस बार लखनऊ हज हाउस में ठहराये जाने वाले हज यात्रियों के लिये बेहतर इन्तिजाम किये गये हैं ताकि किसी को भी किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा विगत पांच वर्षों में यहां के हज हाउस की जो दुर्दशा हुयी थी उसमें भी सुधार लाकर उसे खूबसूरत व सुविधाजनक बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 30 अगस्त को सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक कर हज यात्रियों के लिए न केवल हज हाउस में ठहरने के बेहतर प्रबंध किये जायेंगे, बल्कि हज हाउस से उन्हें अमौसी एअरपोर्ट तक पहंुचाने और वहां पर उनकी सुविधा के लिये भी उचित व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी।
हज मंत्री ने बताया कि वाराणसी एम्बार्केशन स्थल से जाने वाले हज यात्रियों के लिये बेहतर प्रबंध करने के लिये हज अधिकारी श्री अबरार अहमद व राज्य हज समिति के सचिव श्री तनवीर अहमद को निर्देशित किया गया है कि वे वाराणसी जाकर आगामी 31 अगस्त व पहली सितम्बर को वहां के जिला प्रशासन व पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से व्यापक विचार-विमर्श कर यथोचित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें, ताकि वहां से जाने वाले हज यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in