Categorized | लखनऊ.

अधिकारियों/कर्मचारियों की अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी-मो0 आज़म खाॅ यदि नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई

Posted on 27 August 2012 by admin

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया है कि अनुशासनहीनता किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी और यदि वे अपने आपमें जल्दी ही सुधार नहीं लायेंगे तो उनके खिलाफ़ कार्रवाई करने के लिये विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन के अभाव में कोई भी कार्य सही ढंग से सम्पन्न नहीं हो सकता है और सही ढंग से कार्य सम्पन्न न होने की दशा में प्रदेश सरकार से जनता को जो अपेक्षायें हैं, उनपर भी खरा उतरना कठिन हो जायेगा।
नगर विकास मंत्री आज यहाॅ विधान भवन स्थित तिलक हाल में स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों के कार्यकलापों की समीक्षा करने हेतु आयोजित बैठक को सम्बोधित करने गये थे, किन्तु इस बैठक में शासन व विभागीय उच्च अधिकारियों को अनुपस्थित पाकर उन्होंने गहरे ग़म-ओ-गुस्से का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसी बैठक, जिसमें प्रदेश भर के स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की जानी थी और उनके प्रधानाचार्यों व नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाने थे, वहाॅ पर शासन व विभागीय उच्च अधिकारियों को समय पर उपस्थित न रहना अत्यंत खेद का विषय है। ऐसी स्थिति को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in