Categorized | लखनऊ.

मजदूर महासंग्राम रैली के नाम से विशाल रैली

Posted on 27 August 2012 by admin

आगामी 25 सितम्बर को दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता मजदूर महासंघ, नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में असंगठित क्षेत्र के एक लाख मजदूरो की मजदूर महासंग्राम रैली के नाम से एक विशाल रैली होनी है, उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि देश मे इस समय लगभग 43 करोड़ 40 लाख से भी अधिक असंगठित क्षेत्र के मजदूर है। इस विशाल वर्ग की तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है, सरकार भी इस वर्ग के प्रति लापरवाह है, न तो असंगठित मजदूरों के लिए कोई व्यापक श्रम कानून नही है। विशाल जनसंख्या सरकार की उदाशीनता के कारण जीवन के मूल भूत अधिकारों से वचिंत है। जो धन एवं योजनाएं इस वर्ग के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है वह इतना कम है कि संगठित मजदूरों की न्युनतम आवश्यताएं भी पूरी नही की जा सकती । इसलिए महासंघ की मांग है की देश की जी0डी0पी0 का 3 प्रतिशत इस क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्रवधान किया जाये। श्री पटेल ने कहा कि सरकार की उदासिनता को तोड़ने और असंगठित मजदूरो के लिए पूरे देश में एक प्रकार का श्रम कानून बनाने के लिए दिल्ली मे मजदूर महासंग्राम रैली आयोजित की जा रही है। जिसका नारा है कि ” मालिक मजदूर भाई-भाई, मजदूरी लेंगे पाई-पाई। ” रैली की तैयारी का जायजा लेने के लिए श्री पटेल इस समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक एवं पत्रकार वार्ता करते हुए श्री पटेल ने कहा कि महासंग्राम रैली के बाद राष्ट्रपति को असंगठित क्षेत्र के मजदूर के कल्याण के लिए निम्नलिखित मांगो के साथ 11 सूत्रीय मांग पत्र भी देगे। 1. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न्यूनतम 1500/- मासिक पेंशन। 2. इन मजदूरों के लिए ई0एस0आई0 तर्ज पर अस्पताल खोले जाए। 3. असंगठित क्षेत्र मजदूरों के पंजीयन की प्रक्रिया सम्पूर्ण देश मे एकरूप और सरलतम हो। 4. रोजी-रोटी को मौलिक अधिकारों मे शामिल किया जाये। 5. बी.पी.एल. की आम सीमा यथार्थवादी हो सभी असंगठित मजदूरों को बी.पी.एल. कार्ड दिये जायें। 6. मजदूरों की पी.एफ नं0 को आधार कार्ड मे शामिल किया जायें। 7. जीडीपी का 3 प्रतिशत असंगठित मजदूरो के कल्याण हेतु बजट में प्रावधान हो। 8. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मुफ्त मे आवास देने का प्रावधान हो। 9. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के मेधावी बच्चों की उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा मुफ्त हो। 10. रिटेल क्षेत्र में एफ.डी.आई. स्वीकार नही। 11. 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को खेतिहर मजदूर की श्रेणी मे रखा जाये।
बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री के.के. शुक्ला, प्रदेश प्रभारी शंकर लाल तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अंजान ने सम्बोधित किया। बैठक मे प्रदेश मंत्री विनोद कुमार, संतराम त्रिपाठी, वीरेन्द्रनाथ चित्रांशी, राजारणजीत सिंह, देवराज त्रिपाठी, श्रीकान्त तिवारी, त्रियुगीनाथ चतुर्वेदी, संतोष कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, अशोक कुमार जायसवाल, संतोष स्वरूप सक्सेना, आनन्द प्रकाश, आशीष कुमार, रत्नाकर सिंह, सुनील द्विवेदी, सत्यप्रकाश तिवारी, पी.एन. श्रीवास्तव, मीना गुप्ता, हीरालाल मौर्या आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in