Categorized | लखनऊ.

बसपा नेता बौखलाहट में अपना आपा खो चुके हैं

Posted on 26 August 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि जनता द्वारा सत्ता से बाहर कर दिए गए बसपा नेता बौखलाहट में अपना आपा खो चुके हैं। उनकी मति इस कदर मारी गई है कि वे अपनी भाषा और अपने आचरण पर भी संयम नहीं रख पा रहे हैं। उनकी कुंठित मानसिकता उन्हें राजनीति का जोकर बनाने की दिशा में पहुॅचा रही है क्योंकि वे खुद ही नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं। जनता ने जो जनादेश दिया उसको स्वीकारने के बजाए वे लोकतंत्र की मूलभावना से ही किनारा करते दिखाई दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की जनता ने बसपा के कुशासन और भ्रष्टाचार से क्षुब्ध हेाकर उसे सत्ता के बाहर का रास्ता दिखा दिया। जनता ने समाजवादी  पार्टी और इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों पर तथा उनके वायदों पर विश्वास कर प्रचंड बहुमत से विधानसभा चुनावों में विजयी बनाया। प्रदेश के शासन की बागडोर युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सौंपी गई जो विकास के एजेंडा पर प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किए गए वायदों की पूर्ति में कई निर्णय लिए हैं। छात्रसंघ बहाली, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, कब्रिस्तान की चहारदीवारी, किसानों को पेंशन, फसल बीमा, नए बिजलीघरों की स्थापना, अल्पसंख्यकों के मदरसों को मदद, मुफ्त इलाज, 50 हजार तक किसानों का कर्ज माफी जैसे जनहितकारी निर्णय सरकार ने लिए हैं।
जिनकी आंखों में मोतियाबिंद है उन्हें समाजवादी पार्टी सरकार के ये कार्य दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करने वाले वे हैं जो सत्ता का दुरूपयोग कर संपत्ति बटोरने के मामलों में फंसे हुए हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को समाजवादी पार्टी सरकार की पारदर्शी नीतियाॅ रास नहीं आ रही हैं। बसपा शासन के घोटाले पर घोटाले सामने आ रहे हैं। जाॅच की आंच पूर्व मुख्यमंत्री के निकट तक पहुॅच रही है। जाॅच के बाद सजा पाने से भयभीत लोग ही समाजवादी पार्टी सरकार की खिलाफत में लगे हुए हैं। उन्हें अब लोकसभा चुनावों में भी बसपा का सूपड़ा साफ होने का भरोसा हो चला है।
विधानसभा में बसपा के नेता विरोधी दल जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को यह तो जानना ही चाहिए कि श्री मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। देश-विदेश में उनका आदर सहित नाम लिया जाता है। उनपर अपनी ओछी टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोच लेना था। विपक्ष की भी लोकतंत्र में जवाबदेही होती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in