Categorized | लखनऊ.

छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं की बैठक

Posted on 26 August 2012 by admin

26-08-bआज छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं की बैठक समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठ कार्यालय 6 ए ,राजभवन कालोनी, लखनऊ में हुई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजपाल कश्यप व संचालन लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 निर्भय सिंह पटेल ने किया।
बैठक में लिंगदोह की सिफारिशों व मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन की चर्चा हुई जिसमें उपस्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने अपनी बात रखी। कुछ छात्रनेताओं ने लिंगदोह की सिफारिशों पर आपत्ति जाहिर की। बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी रहे।
मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र चैधरी ने छात्रनेताआंे की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि लिंगदोह की सिफारिशों की आड़ में छात्रों को बेवजह परेशान नहीं किया जायेगा। उन्होंने छात्र नेताओं से अपील की कि वे विश्वविद्यालय में पठन पाठन का माहौल बेहतर बनाने के लिए संयमित और अनुशासन में रहें।
अध्यक्षता करते हुये डाॅ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि छात्रसंघों के माध्यम से सामान्य परिवार के नौजवान संघर्ष कर देश और प्रदेष की राजनीति में अपनी पहचान बनाते हैं। इसलिए नौजवान छात्रनेताओं से अपील है कि वे मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ण सहयोग करें। संचालन करते हुए लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि पिछली सरकार में उ0प्र0 की जो दुर्गति हुयी उसका खामियाजा सबसे ज्यादा छात्रों-नौजवानों को भुगतना पडा।
26-08-aयुवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष नफीस अहमद ने छात्र नेताओं केा सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रसंघ की बहाली ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। लेकिन छात्र नेताओं को छात्रों के बीच अपनी रचनात्मक सोच व संघर्ष से लोकप्रियता बढ़ानी होगी। छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल एक साजिश के तहत छात्रसंघ चुनाव नहीं चाहते। जबकि समाजवादी पार्टी छात्रसंघ चुनाव की पक्षधर  रही है।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री राम सिंह राणा, विजय सिंह टिन्टू, अभितेन्द्र सिंह राठौर, मनीष यादव, रामप्रकाश यादव, मनोज सिंह काका, अवधेश वर्मा, मो0 एबाद, मान सिंह मो0 फखरूल हसन चाॅद, रफी आदि सैकड़ों छात्रनेता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in