Categorized | लखनऊ.

प्रतियोगिताओं से होता है बच्चों का मानसिक विकास: पासी

Posted on 26 August 2012 by admin

pratibhagiyo-ko-sambodhit-karate-seed-ke-nideshak-raj-kishore-pasiएंक्राईट इण्टरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेस के चेयरमैन डा0 कीर्ति कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के चलते स्कूल व कालेजों में अब कोर्स से संबंधित विषयों की तैयारी पर ही अधिक जोर दिया जाता है। जिसके चलते बच्चों अब सामान्य जानकारियों से दूर होते जा रहे हैं। प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है। श्री पासी रविवार को सहयोग परिवार व एस0पी0 इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर एजूकेशन (स्पाइस) के संयुक्ततत्वाधान में सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान परिसर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।
sahyog-parivar-dwara-ayojit-samanya-gyan-pratiyogita-me-samil-pratibhagiइस मौके पर डा0 कुमार कहा कि आज के दौर में शिक्षक व अभिभावक बच्चों से उनकी क्षमता से अधिक अंक लाने की उम्मीद करते हैं और उनकी आपेक्षा पर खरा न उतरने पर वह बच्चों पर अपना गुस्सा उतारते हैं। छात्र-छात्राओं में आत्महत्या का यह भी एक कारण हो सकता है। श्री पासी ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों की रूचि के अनुसार ही पढ़ने दे ताकि वह अपनी क्षमताओं का खुलकर प्रदर्शन कर सके। इस प्रतियोगिता में राजधानी सहित उन्नाव के भी सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर सीड के निदेशक राज किशोर पासी व प्रशिक्षण समन्वयक पिंकी गौतम, सहयोग परिवार के सहयोगी अतुल राय, मेनका यादव, प्रदीप यादव, गीता कश्यप व शालिनी कनौजिया सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे। सहयोग परिवार की कोषाध्यक्ष ज्योति भारती ने बताया कि आगामी 16 सितम्बर को नृत्य प्रतियोगिता, प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कानपुर रोड स्थित साक्षरता निकेतन के कबीर थिएटर में किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in