Categorized | लखनऊ.

राज्य हज कमेटी के सदस्य श्री सलमान खान को कमेटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है

Posted on 26 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आजम खां ने आज जारी एक बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य श्री सलमान खान को कमेटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने ने कहा कि हज कमेटी के सदस्य के रूप में श्री सलमान खान का कार्य अत्यधिक असंतोषजनक रहा और उनके खिलाफ कुछ गंभीर शिकायतें प्राप्त हुयी हैं जिसके कारण कमेटी कि सदस्यता से उनका इस्तीफा ले लिया गया है और अब वह राज्य हज समिति के सदस्य नहीं हैं।
श्री आजम खां ने उत्तर प्रदेश खास कर आजमगढ़ व पूर्वी उत्तर प्रदेश से इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों को आगाह किया है कि वे हज को लेकर श्री सलमान खान से किसी भी तरह का कोई भी सम्बन्ध न रखें और न ही इस सिलसिले उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि हज के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए हज यात्री सीधे लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के दप्फ्तर से संपर्क कर सकते हैं या फिर इस बारे में तमाम मालूमात वेब साईट www..uphajcommittee.com पर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते  हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in