Categorized | लखनऊ.

हज यात्रा के लिए महत्वपूर्ण बैठक 28 अगस्त को आजम खां करेंगे अध्यक्षता

Posted on 26 August 2012 by admin

इस वर्ष हज यात्रा के दौरान हज हाउस, लखनऊ तथा अमौसी एअरपोर्ट पर किये जाने वाले प्रबंधों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं हज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां की अध्यक्षता में आगामी 28 अगस्त को अपराह्न 03ण्30 बजे सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में कमेटी के सदस्यों के अलावा हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन के प्रबंध निदेशक, सूचना निदेशक, अल्पसंख्यक निदेशक, सूडा निदेशक, सी.एम.ओ., लखनऊ, अमौसी एअरपोर्ट के निदेशक, जलसंस्थान लखनऊ के महाप्रबंधक, लेसा के महाप्रबंधक, लखनऊ टेलीफोन के महाप्रबंधक, जलनिगम के प्रबंध निदेशक, सी एंड डी.एस. के निदेशक एवं विभिन्न संस्थाओं के अन्य वरिष्ठतम् अधिकारी भाग लेंगे।
हज कमेटी के सचिव श्री अबरार अहमद के अनुसार इस वर्ष हज यात्रा के लिए लखनऊ हज हाउसध्अमौसी एअरपोर्ट से हज यात्री आगामी 17 सितम्बर से 5 अक्टूबर के मध्य हज के लिए सउदी अरब प्रस्थान करेंगे और आगामी 14 सितम्बर से लखनऊ हज हाउस में हाजियों का आगमन प्रारम्भ हो जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in