Categorized | लखनऊ.

आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट स्वीकृत करने का अधिकार अब आर0टी0ओ0 को

Posted on 24 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने बस आपरेटरों को टूरिस्ट परमिट प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के मद्देनजर आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट स्वीकृत करने का अधिकार अब सम्भागीय परिवहन अधिकारियों (आर.टी.ओ.) को देने का निर्णय लिया है।
प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह के निर्देश पर अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकरण (एस.टी.ए.) ने आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट स्वीकृत करने, नवीनीकरण करने या अस्वीकृत करने का अधिकार आर0टी0ओ0 को देने का निर्णय लेते हुए सभी आर0टी0ओ0 को निर्देश दिये हैं कि वे अपने स्तर से आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट जारी करना सुनिश्चित करें। एस.टी0ए0 ने अपने अधिकारों का प्रतिनिधायन (डेलीगेट) आर0टी0ओ0 को कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में नई दिल्ली में परिवहन मंत्री के साथ टूरिस्ट बस आपरेटरों की हुई बैठक में परिवहन मंत्री ने आपरेटरों को इस आशय का निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in