Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी ने अन्नदाता किसान की हमेशा हितचिन्ता की है-राजेन्द्र चैधरी

Posted on 24 August 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने अन्नदाता किसान की हमेशा हितचिन्ता की है। उनको समय से खाद, बीज, पानी और बिजली उपलब्ध हो इसके लिए वह कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी माना है कि किसान की सम्पन्नता से ही प्रदेश की सम्पन्नता होगी। इसलिए प्रदेश की समाजवादी सरकार ने किसानों के हित में तत्काल महत्व के कई निर्णय लिए है। इससे किसानों को निश्चित ही लाभ मिलेगा।
बसपा सरकार के दिनों में किसानों की लूट के खूब चर्चे हुए। किसान पग-पग पर अपमानित किए गए। उनकी जमीनें जबरन छीनी गई। विरोध करने पर लाठियां चलीं। कई किसान शहीद भी हुए। बिचैलिए किसानों का हक मारते रहे। किसानों को उनकी उपज का लाभप्रद मूल्य भी नहीं मिला। समाजवादी पार्टी तब उनके संघर्ष में साथ थी।
प्रदेश में कई जनपदों में कम बारिश के कारण किसानों को खेती में परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसको देखते हुए किसानों को डीजल पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा पम्प सेट से सिंचाई करनेवाले किसानों को सब्सिडी पर डीजल दिये जाने की योजना है।  मुख्यमंत्री जी ने किसानों की दिक्कतों को महसूस करते हुए खाद की समुचित उपलब्धता भी सुनिश्चित की है। राज्य सरकार ने 6Û73 लाख मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की हैं। यह भी तय किया गया है कि खाद का पुराना स्टाक पुरानी दरों पर ही मिलेगा। भण्डारण की व्यवस्था भी होगी।
प्रदेश सरकार ने कृषको की आय दोगुना करने के लिए भी प्रभावी रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत औद्यानिक फसलों की उत्पादन लागत में 20-25 प्रतिशत की कमी लाकर आय में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इसके लिए रासायनिक उर्वरको के उपयोग को कम करके कार्बनिक एवं हरी खाद के उत्पादन एवं उपयेाग को बढ़ावा दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों पर 1062Û50 लाख रूपए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विकास योजना से व्यय किए जाएगें।
किसानों को खाद, बीज, पानी के साथ बिजली मिलना आवष्यक है। मुख्यमंत्री इसके लिए भी प्रयासशील है। सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) माडल पर 3400 किलोवाट क्षमता की चार नई लघु विद्युत परियोजनाओं के लिए डवलपर्स का चयन कर लिया गया है। कैबिनेट की हरी झण्डी मिलने के बाद परियोजनाओं पर कार्य षुरू हो जाएगा।  फिलहाल मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के विकास को दृष्टिगत रखते हुए उद्योगों को कटौती मुक्त आपूर्ति शुरू करने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही गैर पारम्परिक ऊर्जा स्रोतो के इस्तेमाल पर विश्ेाष ध्यान दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा आधारित बिजलीघरों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए जल्दी ही सौर ऊर्जा नीति जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने खेती और गांव को स्वावलम्बी और सम्पन्न बनाने को प्रतिबद्ध है। किसानों की कर्जमाफी, छोटी जोतो के किसानों को पेंषन, फसल बीमा, सरकारी नलकूपों और नहरों से मुफ्त सिंचाई, आपदा ग्रस्त परिवार को 5 लाख की मदद आदि के उसके सराहनीय निर्णय हैं जिनसे लाखों किसान लाभान्वित होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in