Categorized | लखनऊ.

पुलिस से सम्बन्धित आधुनिक उपकरणों/संसाधनों की प्रदर्शनी

Posted on 24 August 2012 by admin

श्री ए0सी0 शर्मा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा को 35वीं वाहिनी पी0ए0सी0, महानगर, लखनऊ के प्रांगण में स्थित स्टेडियम में पुलिस विभाग से सम्बन्धित अत्याधुनिक उपकरणों/संसाधनों की आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्वान्ह 11ः00 बजे किया जायेगा।
उक्त प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एवं देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 60 निर्माता/विक्रेता फर्माें द्वारा अपने उपकरणों का प्रदर्शन/डिमांस्टेªशन किया जायेगा। पुलिस विभाग के अधिकारी आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन देखने के उपरान्त उनकी आवश्यकता/उपयोगिता के बारे में अपने अभिमत/टिप्पणी उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद को उपलब्ध करायेंगे। पुलिस मुख्यालय प्राप्त टिप्पणियों का विश्लेषण करने के उपरान्त आधुनिकीकरण योजना एवं राज्य बजट से इन्हें क्रय हेतु स्वीकृत कराने की कार्यवाही करेगा।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिवेश में दिन-प्रतिदिन कानून एवं व्यवस्था की बढ़ती चुनौतियों का सामना करने एवं अपराध/अपराधियों पर नियन्त्रण रखने हेतु पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करके अधिक सक्षम/सुदृढ़ बनाना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in