Categorized | लखनऊ.

कन्या विद्या धन वितरण हेतु आवेदन पत्रों की प्राप्ति एवं सत्यापन की समुचित व्यवस्था की जाये-पार्थ सारथी सेन शर्मा

Posted on 24 August 2012 by admin

प्रदेश के सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश देते हुये कहा है कि कन्या विद्या धन वितरण हेतु आवेदन पत्रों की प्राप्ति एवं सत्यापन की सुचारू व्यवस्था तैयार कर ली जाये और आगामी 20 सितम्बर तक आवेदन पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुॅचाये जाने हेतु सभी प्रधानाध्यापकों को सजग किया जाये।
सचिव ने यह निर्देश आज लखनऊ में जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ एक बैठक में दिये हैं। उन्होंने कहा कि लैपटाप/टैबलेट योजना से संबंधित शासनादेश के अनुसार आवश्यक तैयारी कर ली जायें। छात्र/छात्राओं की निर्धारित संख्या प्रारूप पर उ0प्र0 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को उपलब्ध करा दी जायें। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 572 हाईस्कूल और माडल स्कूल योजना के अंतर्गत 148 स्कूलों के निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है, तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाये।
श्री सेन शर्मा ने कहा कि उ0प्र0 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, आर्ट क्राफ्ट कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, टायलेट एवं पेयजल की धनराशि प्रेषित कर दी गयी है। इसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। राजकीय विद्यालयों के एल0टी0 अध्यापक (महिला) की भर्ती का कार्य नियमानुसार समय से कराया जाये।
सचिव ने कहा कि अपूर्ण परियोजनाओं को तत्काल पूर्ण कराया जाये। उच्चीकृत 198 हाई स्कूलों को पूर्ण कराये जाने के लिये नाबार्ड से सरकार द्वारा ऋण प्राप्त किया गया है। उक्त परियोजना का व्यय विवरण निदेशालय के माध्यम से शासन को भेजा जाये। इसके साथ ही जिला पुस्तकालयों का समय-समय पर निरीक्षण तथा परीक्षा/मान्यता संबंधी प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न हो, इसका ध्यान भी रखा जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in