Categorized | लखनऊ.

आशा बहुओं का कार्य बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य है -डा0 शिव प्रताप यादव

Posted on 24 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के जन्तु उद्यान मंत्री एवं लखनऊ जनपद के प्रभारी डा0 शिव प्रताप यादव ने कहा है कि ग्रामीण स्तर पर आशा बहुओं का कार्य बहुत ही जिम्मेदारी का है, जिसका वे बहुत ही अच्छे ढंग से निर्वहन कर रही हैं। इसके लिये वे बधाई की पात्र हैं। महिलाओं के गर्भधारण से लेकर प्रसव तक तथा बच्चे के शैशव काल तक की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आशा बहुएं निभाती हैं।
डा0 शिव प्रताप यादव आज यहाॅ गाॅधी स्मारक निधि एवं सभागार गांधी भवन कैसरबाग, लखनऊ में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जनपद लखनऊ में ’’आशा दिवस 23 अगस्त,’’ 2012 को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की कठिन समस्या के बावजूद आशा बहुएं गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालयों तक पहुॅचा कर प्रसव का कार्य देख रही हैं। इनके कार्य के एवज में इन्हें जो मानदेय मिल रहा है वह बहुत ही कम है, फिर भी वे समाज सेवा का पुनीत कार्य करती रहती हैं।
डा0 शिव प्रताप यादव ने इस अवसर पर लखनऊ जनपद के 08 विकास खण्डों से सराहनीय कार्य करने वाली चयनित 08 आशा बहुओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000.00 रूपये की धनराशि एवं द्वितीय स्थान पाने वाली 08 आशा बहुओं को 2000.00 रूपये व तृतीय स्थान वाली 08 आशा बहुओं को 1000.00 रूपये की धनराशि का चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं अधिकांश संख्या में अगले वर्ष सराहनीय कार्य करेंगी, जिससे उन्हें भी पुरस्कृत किया जा सके।
इस अवसर पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in