Categorized | सिनेमा

फिजा के जीवन की ‘जरा सी लाईफ’

Posted on 24 August 2012 by admin

fizaकिसी शायर ने लिखा है जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या होगा किसने जाना। शायद यह गाना फिल्म के निर्माता प्रकाश झवेरी ने बार-बार गुनगुनाया होगा, इसीलिए उन्होंने अपनी नई फिल्म का नाम जरा सी लाईफ रखा। प्रकाश झवेरी का मानना है कि सौ बरसकी जिंदगी से अच्छे है प्यार के दो चार पल। आपने जिंदगी कितनी गुजारी इस पर उनका भरोसा नहीं है, आपने कैसे गुजारी यह बहुत जरूरी है। इसीलिए प्रकाश झवेरी ने अपनी नई फिल्म जरा सी जिंदगी की शूटिंग पूर्णता के निकट कर ली है। और फिल्म का आखरी शेड्यूल जल्द ही पूरा होने वाला है।
फिल्म के निर्देशक अशोक जमुआर के अनुसार, यह फिल्म जब प्रदर्शित होगी और दर्शक जब सिनेमाघर से बाहर निकलेगा तो जिंदगी की सच्चाई से वह वाकिफ हो चुका होगा। उन्होंने आगे बताया कि, यह फिल्म एक ऐसे चरित्र के आसपास घूम रही है जिसकी जिंदगी के आखरी चंद दिन बचे हुए है। और वह आखरी चंद दिन कैसे कटते है वह इस फिल्म में दिखाया गया है इसलिए फिल्म का नाम जरा सी लाईफ है।
इस फिल्म का प्रमोशनल वीडियो हाल ही में मुंबई के होटल बावा कॉन्टिनेन्टल में प्रदर्शित किया गया। इस वीडियो की खास बात यह थी कि इस प्रमोशनल वीडियो में हिंदुस्तान के जाने माने युवा संगीतकार-गायक हर्षित सक्सेना और पहली बार रुपहले परदे पर कदम रख रही मृण्मयी कोलवलकर पर फिल्माया गया है। हर्षित ने ही इस गाने को गाया जिसे संगीत दिया है निखिल ने। हमारे पूछने पर हर्षित ने बताया कि, इस गाने की शूटिंग पंचगनी और महाबलेश्वर के आसपास के इलाके में की गई है।
हर्षित ने अपने कैरिअर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस इंडस्ट्री में उन्होंन कई पड़ाव पार किए हैं। वॉईस ऑफ इंडिया, म्यूजिक का महामुकाबला और जो जीता वही सुपरस्टार में काम किया। मैं उन खुशनसीब लोगों में से हूं जो इन तीनों शो में दूसरे नंबर पर आया, लेकिन आज मैं काम के मामले में नंबर वन पर हूं। मेरा पहला ही गाना मर्डर 2 में गाया और संगीतबद्ध किया हाल ए दिल चार्टबस्टर में पहले नंबर पर रहा। इसके लिए मैं विशेष फिल्म्स और खास कर महेश और मुकेश भट्ट का ताउम्र शुक्रगुजार रहूंगा। मैंने फरहा खान की अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म तीस मार खां में भी गाना गाया। विक्रम भट्ट की हेट स्टोरी में भी मैंने संगीत दिया है और गाना भी गाया है।
fiza1फिल्म में फिजा का किरदार निभा रही मृण्मयी कोलवलकर महाराष्ट्रीयन परिवार से है। पुणे में कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली मृण्मयी मिस पुणे रह चुकी हैं। मिस पुणे बनने के बाद उसने मॉडेलिंग शुरु की। अक्षय खन्ना के साथ दिनेश शूटिंग और लॉरियल के लिए प्रिंट विज्ञापन करने के बाद उसने राहुल के स्वयंवर में हिस्सा लिया था और अब वह रुपहले परदे पर कदम रख रही है। उसने बताया, यह मेरी पहली फिल्म है और मैं इसमें फिजा का किरदार निभा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी यह फिल्म दर्शकों को अवश्य पसंद आएगी।
जरा सी लाईफ का निर्माण प्रकाश झवेरी और पिंकी श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद आलोक श्रीवास्तव ने लिखे हैं। संगीत दिया है निखिल कामत ने। फिल्म के प्रचारक है राजू कारिया।&

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in