Categorized | कारोबार

MYNTRA.COM ने अब काॅस्मेटिक्स की पेशकश की

Posted on 24 August 2012 by admin

cosmetics-bannerमिन्त्रा ( Myntra)पर 1,100 से अधिक उत्पाद उपलब्ध, सौंदर्य प्रसाधनों का सम्पूर्ण स्टोर बना
22 अगस्त 2012: मिन्त्रा (डलदजतं) का संबंध हमेशा ही सर्वश्रेष्ठ फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों के साथ रहा है। यह अब अपने मौजूदा संग्रह का विस्तार कर रहा है और इसके द्वारा विशिष्ट सौंदर्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की जा रही है। 350 से अधिक ब्रांड्स में मौसम के अनुकूल वस्त्रों, फुटवेयर और एसेसरीज की पेशकश करने के बाद, मिन्त्रा ने अब सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में कदम रखा है और इसका उद्देश्य विश्वसनीय सौंदर्य उत्पादों को आॅनलाइन उपलब्ध कराना है। www.myntra.com/cosmetics पर फिलहाल बायोटिक, कोलोबार, डेबोराह, लैक्मे, लोटस हर्बल्स, नीविया, ओले, पाॅण्ड्स, रेवलाॅन, स्ट्रीटवेयर और विवियाना जैसे ब्रांड्स के उत्पाद बिक्री के लिये उपलब्ध हैं।

मेकअप पसंद करने वाली महिलाओं को यह जानकर खुशी होगी कि www.myntra.com पर ब्लशर, काॅम्पैक्ट, आइ लाइनर, आइ पेन्सिल, आइ शैडो, फेस ब्राइटनर, फाउंडेशन, काजल, लिप ग्लाॅस, लिपस्टिक और नेल पाॅलिश जैसे ब्यूटी एसेसरीज की विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की जायेगी। डलदजतंण्बवउ  पर बेचे जाने वाले सभी उत्पाद 100 प्रतिशत असली होंगे और इन्हें कैश आॅन डिलिवरी विकल्प के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। मिन्त्रा पर फिलहाल काॅस्मेटिक श्रेणी में 1,100 से अधिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है और जल्द ही इसके तेजी से विकसित हो रहे संग्रह में लाॅ‘रियल, मैबलीन और गार्नियर जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स को भी शामिल किया जायेगा।

श्री गणेश सुब्रमण्यम्, चीफ मर्चेंडाइजिंग आॅफिसर, www.myntra.com  ने कहा, ‘‘मिन्त्रा को सभी फैशन और लाइफस्टाइल जरूरतों को पूरा करने के लिये पसंदीदा शाॅपिंग गंतव्य बनाने की रणनीति के तहत सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री की शुरूआत की गई है। हम 1,100 से अधिक फैशनेबल सौंदर्य उत्पादों की पेशकश कर रहे हैं, जिनमें होंठ, नाखूनों, चेहरे, आंखों और त्वचा को खूबसूरत बनाने से संबंधित उत्पाद शामिल हैं। टियर प्प् और टियर प्प्प् शहरों में रहने वाले निवासी अब उन सौंदर्य उत्पादों की खरीदी कर सकते हैं, जो इन शहरों में सहज रूप से उपलब्ध नहीं हैं।‘‘

www.myntra.com के विषय में: www.myntra.com भारत की शीर्ष ई-काॅमर्स कंपनियों में से एक है और फैशन एवं लाइफस्टाइल उत्पादों की सबसे बड़ी आॅनलाइन रिटेलर है। मिन्त्रा ने देश भर के 350 से अधिक सर्वश्रेष्ठ फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड्स जैसे कि नाइकी, प्यूमा, एडिडास, ली, लीवाॅय, पेपे, फ्लाइंग मशीन, ऐरो, जेलियस 21, बिबा, ग्लोबल देसी, यूसीबी, यूएस पोलो इत्यादि के साथ साझेदारी कर रखी है। इस साझेदारी के माध्यम से नवीनतम ब्रांडेड फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों की पेशकश की जाती है। मौसम के अनूकूल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला, 100 प्रतिशत असली उत्पादों की पेशकश, कैश आॅन डिलिवरी तथा पसंदीदा रिटर्न पाॅलिसी के साथ मिन्त्रा भारत में सबसे पसंदीदा शाॅपिंग गंतव्य बन गया है।

मिन्त्रा की शुरूआत वर्ष 2007 में आईआईटी/आईआईएम के एक समूह द्वारा की गई थी और इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। कंपनी का वित्त पोषण शीर्ष टीयर वेंचर कैपिटल फंड्स जैसे कि टाइगर ग्लोबल, इंडोयूएस, आईडीजी और एक्सेल पार्टनर्स द्वारा किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in