Categorized | लखनऊ.

लखनऊ विश्वविद्यालय में विकलांगों के लिए रैम्प, रैलिंग एवं टायलेट बनाने के लिए 26.68 लाख रुपये स्वीकृत

Posted on 23 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में विकलांग कल्याण विभाग के माध्यम से लखनऊ विश्वविद्यालय में विकलांग जनों के लिए रैलिंग, रैम्प एवं टायलेट बनाने के लिए 28 लाख 68 हजार रुपये स्वीकृत किये गये। यह धनराशि शत-प्रतिशत केन्द्रपोषित योजना सपिडा द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
प्रमुख सचिव विकलांग कल्याण श्री वी0 एन0 गर्ग ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकलांग जनों को बाधा रहित वातावरण उपलब्ध करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में रैम्प, स्टेयर, रैलिंग एवं टायलेट बनाने के लिए 26.68 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2010-11 में स्वीकृत अप्रैल 2011 में इस धनराशि के चैक का कोषागार से भुगतान  न होने के कारण धनराशि लैप्स हो गयी थी, अब यह पुनः आज स्वीकृत कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मानवाधिकार एक्ट 1993 के अन्तर्गत किये जा रहे हैं।
श्री वी0 एन0 गर्ग ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में विकलांगजनों के लिए शीघ्र रैम्प, रैलिंग एवं टायलेट बनवाने के लिए सचिव उच्च शिक्षा द्वारा एक मोनेटरिंग कमेटी भी बनाई जायेगी, जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय एवं विकलांग कल्याण विभाग के प्रतिनिधि शामिल किये जायेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in