Categorized | लखनऊ.

स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस योजना का क्रियान्वयन सभी जिलों में आगामी मार्च तक

Posted on 23 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मार्च 2013 तक स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार ने एक प्रभावी योजना बना ली है। यह जानकारी देते हुये प्रदेश के परिवहन आयुक्त श्री आलोक कुमार ने बताया कि सारथी ड्राइविंग लाइसेंस योजना के माध्यम से बनाये जाने वाले इस स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस के फलस्वरूप फ़र्जी ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगेगा और वाहन चालकों के ड्राइविंग में भी आशातीत सुधार होगा सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आयेगी।
उल्लेखनीय है कि गत 25 जुलाई को प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न राज्य सड़क सुरक्षा परिषद में यह तथ्य उभर कर सामने आया कि मार्गों पर अधिकतर दुर्घटनायें फ़र्जी एवं बोगस ड्राइविंग लाइसेंस धारकोें द्वारा होती हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिये इन पर अंकुश लगाना बहुत ज़रूरी है। इस कार्य में स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की व्यवस्था अत्यधिक कारगर साबित होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in