Categorized | लखनऊ.

फिर शुरू होगा रेजीडेन्सी में लाइट एण्ड साउण्ड शो

Posted on 23 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा लम्बे समय से बंद चल रहे लाइट एण्ड साउण्ड शो के पुनः संचालन पर विचार किया जा रहा है। पूर्व में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा रेजीडेन्सी में लाइट एण्ड साउण्ड शो का संचालन किया जाता था किन्तु संबंधित उपकरणों के खराब हो जाने के कारण लखनऊ विकास प्राधिकरण इस शो का संचालन नहीं कर पा रहा था। सन् 2010 से इस शो का संचालन बंद होने की वजह से विद्युत संयोजन भी कर दिया गया था।
लाइट एण्ड साउण्ड शो के पुनः संचालन हेतु पर्यटन निगम द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण से संयुक्त निदेशक पर्यटन परिक्षेत्र की उपस्थिति में 11.07.2011 को यह प्रोग्राम टेक ओवर कर लिया गया है। अब 2012-13 के कार्यक्रमों से संबंधित आर0एफ0पी0 तैयार करते हुये पी0पी0पी0 मोड पर इस शो को पुनः संचालित करने की प्रक्रिया की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in