Categorized | लखनऊ.

नगर निगमों तथा नगर निकायों के चुनाव की समीक्षा की गई

Posted on 22 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक कल दिनांक 20 अगस्त 2012 को पार्टी मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि बैठक में नगर निगमों तथा नगर निकायों के चुनाव की समीक्षा की गई। पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई। संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
डा0 बाजपेई ने बताया कि प्रदेश की सपा सरकार के द्वारा जनभावनाआंे से खिलवाड़ करने को लेकर जगह-जगह साम्प्रदायिकता बढ़ रही है दंगे हो रहे है, जिलों में कफर््यू लगाना पड़ रहा है। पुलिस बल असमाजिक तत्वों के सामने नत्मस्तक हो कर रह गया है। पार्टी नेताओं ने सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक में संघर्ष को और तेज करने का निर्णय भी लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सपा सरकार के सारे निर्णय एक वर्ग विशेष को ध्यान मे रख कर हो रहे है। सरकार भेदभावपूर्ण तरीके से काम करते हुए प्रदेश में समाजिक एकता को दो फाड़ कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इस तुष्टिकरणवादी सरकारी रवैये का विरोध करती है, आगे भी करती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in