Categorized | लखनऊ.

ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Posted on 20 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का त्यौहार कौमी एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। खुशियों भरा यह त्यौहार समाज में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि रमज़ान के मुबारक महीने के बाद ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास का संदेश लाता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ईद का त्यौहार शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in