Categorized | लखनऊ.

आजम खां ने ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को दिली मुबारकबाद दी

Posted on 20 August 2012 by admin

शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहने की पुरजोर अपील

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, हज व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर देश व प्रदेशवासियों खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिली मुबारकबाद दी है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान के पूरे महीने इबादत, त्याग व तप करने के तुरंत बाद आने वाले  ईद-उल-फितर के त्यौहार का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि इसका सामाजिक महत्व भी है। खुशियों का यह त्यौहार आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप, सामाजिक एकता व सांप्रदायिक सौहार्द का सन्देश देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें इस त्यौहार के सामाजिक महत्व को हर कीमत पर बनाए रखना होगा ताकि इसकी सार्थकता बनी रहे और समाज के सभी वर्गों एवं सम्प्रदायों के लोग आपस में मिलजुल कर सौहार्द पूर्वक रह सकें।
देश व प्रदेश के सांप्रदायिक सौहार्द व समरसता को ठेस पहुंचाने वाले मौजूदा हालातों पर गहरा अफसोस जाहिर करते हुए श्री खां ने कहा कि चंद मुट्ठी भर लोग हमारे आपसी सौहार्द को ठेस पहुंचाने कि नापाक कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी  इन कोशिशों को किसी भी हालत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें पूरी तरह से काबू में रखा जायेगा। उन्होंने सभी संप्रदाय के लोगों से इस मौके पर पुरजोर अपील की कि वे शरारती तत्वों द्वारा विभिन्न माध्यमों से फैलाई जा रही दुर्भावनापूर्ण अफवाहों से सावधान रहें, उनके बहकावे में न आयें और हर कीमत पर सामाजिक समरसता के बंधनों को मजबूत बनाए रखें क्योंकि सभी का हित इसी में सुरक्षित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in