Categorized | लखनऊ.

महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक

Posted on 20 August 2012 by admin

जनता दल (यूनाइटेड) के महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक बैठक आज पार्टी के प्रदेष कार्यालय पर सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन  भइया जी व अध्यक्षता पार्टी की महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा देवी जी ने किया । बैठक में प्रदेष में ब्याप्त समस्याओं पर गहन विचार विमर्ष हुआ । बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमती इन्दिरा देवी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है और उनके उत्पीड़न में वृद्वि हुई है । उन्होंने केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय जननी सुरक्षा प्रोत्साहन राषि पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार प्रसूताओं के प्रसव के दौरान की राषि देती है चाहे उस महिला का 7वाॅ या 8वाॅं बच्चा हो इस राषि के लालच में ग्रामीण क्षेत्र की अनपढ़ महिलाएं बच्चा पैदा करने में हिचकी नही हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है । उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ  के पदाधिकारी इस सम्बन्ध में भारत के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 शरद यादव के नाम ज्ञापन भेजेगी जिसमें पार्टी द्वारा माॅग रखी जाएगी कि राष्ट्रीय जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन राषि महिला के तीन बच्चे के प्रसव तक दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगाने से इसका प्रभाव महिलाओं के स्वास्थ्य और जनसंख्या नियन्त्रण पर भी होगा । उन्होंने कहा कि सरकार को तीन बच्चो तक इस राषि का बढावा देना चाहिए । यदि इस पर रोक नहीं लगाई तो जनता दल (यूनाइटेड) की महिलाएं इसका विरोध करेंगी । बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष भैया जी ने कहा कि लखनऊ शहर में ब्याप्त समस्याओं का निरीक्षण करने के लिए पार्टी की महिलाएं जाएगी व इसकी सूची बनाकर उसके निवारण हेतु सम्बन्धित विभाग को अवगत कराएंगी । बैठक में श्रीमती ममता सिंह, डा0 मन्जू वर्मा, श्रीमती चन्दा सिंह, ममता मेहरोत्रा, कृष्णा सेंगर सहित सैकड़ो महिलाए उपस्थित थी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in