Categorized | लखनऊ.

स्त्री चिकित्सक ने एक गर्भवती महिला के साथ की बद्सलूकी और लापरवाही

Posted on 20 August 2012 by admin

मुम्बई के प्रमुख फैशन डिज़ाइनर उमैर ज़फर और उनकी पत्नी तीबा, लखनऊ के निवासी है। उमैर ज़फर की पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। क्योंकि उन दोनों के माता-पिता लखनऊ में है इसलिए उमैर ने तीबा को लखनऊ भेज दिया।
17 अगस्त की रात 9ः45 पर अचानक तीबा के पेट में गर्भाश्य की पानी वाली झिल्ली फट गई। उनके परिवार ने तुरंत डांॅ. उज़मा मुब्बशिर को फोन किया और उन्हेें पुराने लखनऊ में अब्दुल अज़ीज़ रोड पर स्थित हयात नर्सिंग होम ले गए। वहां से डांॅ. उज़मा का घर मात्र कुछ मिनट की दूरी पर था तब भी वह 11 बजे से पहले नहीं आईं। उनके सहायक कर्मी ने तीबा की हालात के बारे में परिवार वालों के बार-बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। तीबा को बहुत पसीना आ रहा था और कमरे का ए0सी0 भी नहीं चल रहा था। परिवार वालों के विनती करने के बावजूद भी सहायककर्मियों नें ए0सी0 नहीं चलाया और कहा कि इसके लिए उन्हें डांॅ. उज़मा की अनुमति की आवश्यकता है। इस पर उमैर ज़फर के परिवार को बहुत गुस्सा आया।
11 बजे के बाद जब डांॅ. उज़मा नर्सिंग होम आई तो मरीज़ का इलाज करने की बजाय वह यह जानने में व्यथ हो गई कि उनके स्टाफ पर कौन चिल्ला रहा था। उन्होंनंे तीबा की रिर्पोट फंेक दी और कई बार विनती करने के बावजूद इलाज नहीं किया। परिवार वालों के पास कोई और रास्ता बचा और वह मरीज़ को लाजपत नगर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए।
मरीज़ की हालत अभी भी काफी नाज़ुक है जो डांॅ. उज़मा के लापरवाह रवैये और देरी से आने के कारण हुई थी। उमैर ज़फर अभी मुम्बई में किसी ज़रूरी शूट में व्यस्थ है जिस कारण वह यहां नही आ पाए। उमैर ज़फर के परिवार ने डांॅ. उज़मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। यह शिकायत फोन से दर्ज हुई है जिसका नम्बरः 70721241 है और सहादतगंज पुलिस थाने में इसकी कारवाही भी शुरू कर दी गई है। उमैर ज़फर मीडिया से अनुरोध करतें है कि मीडिया ऐसे डाॅक्टरों का खुलासा करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in