Categorized | लखनऊ.

बेरोजगारी भत्ता और कन्याधन शीघ्र ही बंटना शुरू हो जाएगा-मुलायम

Posted on 20 August 2012 by admin

kanya-danसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने यहां कहा कि बेरोजगारी भत्ता और कन्याधन शीघ्र ही बंटना शुरू हो जाएगा। सरकारी टयूबवेल और नहर का पानी किसानों को सिंचाई के लिए मु्फ्त देने का वायदा भी पूरा किया जाएगा। इससे गरीबों, किसानों और नौजवानों को लाभ मिलेगा। समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता जन समस्याओं के निराकरण में रूचि लें और अपना आचरण विनम्रतापूर्ण रखें।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने सन् 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आवाहन किया और कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार को बहुमत देकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है, जिस पर पूरा देश आश्चर्य कर रहा है। अब इस बहुमत को हमें केन्द्र के चुनावों में भी दुहराना है। लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर केन्द्र में समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम होगा और उसकी सरकार भी बन सकती है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जो राजनीतिक परिदृश्य और समीकरण दिखाई दे रहे हैं उससे यही निष्कर्ष निकलता है कि अब लोकसभा चुनाव में दो बड़े राष्ट्रीय दलों-कांग्रेस तथा भाजपा को  बहुमत मिलनेवाला नहीं है। कई राज्यों में तीसरा मोर्चा ही जीतता दिखाई दे रहा है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं की बड़ी जिम्मेदारी है कि वे सन् 2014 में कम से कम 60 सीटें तो अवश्य जिता दें।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपना आचरण ठीक रखें, जनता के कष्टों में सहभागी बनें और जहाॅ तक हो उनकी समस्याओं के समाधान में हाथ बटांए, दुखियारों की मदद करें और घमंड से दूर रहें। उन्होने कहा पार्टी और सरकार की छवि ठीक रहेगी तो जनता का भी विश्वास मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in