Categorized | लखनऊ.

लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पर हुये हमले की निन्दा

Posted on 20 August 2012 by admin

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने जमीयत उलेमा के आवाह्न पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुये प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी भीड़ के द्वारा तोड़फोड़ एवं मीडिया पर किये गये हमले की घोर निन्दा करते हुये  प्रदेश सरकार से कठोर कार्यवाही करने की भी मांग की है।
राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में हुई इस घटना ने उत्तर प्रदेश सरकार की पोल खोल कर रख दी, लगता है कि प्रदेश मंे जंगलराज स्थापित है क्योंकि लखनऊ सहित कानपुर व इलाहाबाद में भी हिंसक घटनाओं ने प्रदेश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के बुद्धा पार्क, हाथी पार्क, शहीद स्मारक तथा कारगिल वाटिका में घुसकर उपद्रवी भीड़ ने तोड़फोड़ कर आम जनता को नुकसान पहुंचाया तथा जिस तरीके से लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ (मीडिया) को निशाना बनाया है इसकी जितनी भी निन्दा की जाय कम है।
राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं. हरिवंश ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कल की घटना में शामिल सभी उपद्रवी के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर प्रदेश में अमन चैन का माहौल बनाने में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मिशाल कायम करें। क्योंकि कहा जाता है मुस्कुराइये की आप लखनऊ में है  पर कल की घटना में इस कहावत को धूमिल करने की कोशिस की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in