Categorized | लखनऊ.

यतीमखाना में बच्चों को वस्त्र एवं पुस्तकें वितरित की

Posted on 18 August 2012 by admin

shiv-pal-singh-yadav1लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज काजमैन स्थित यतीमखाना में बच्चों को वस्त्र एवं पुस्तकें वितरित की और वहां पुस्तकालय तथा कम्प्यूटर केन्द्र की स्थापना के निर्देश दिए।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी बौद्धिक सभा के इस आयोजन में बच्चों से अच्छा इंसान बनने और बड़ा होकर देश सेवा करने को कहा। उन्होने कहा कि बच्चे अपने मन से यतीम होने की भावना निकाल दें। अपने को कमजोर न समझें। कई ऐसे महापुरूषों के नाम भी उन्होने गिनाए जो अनाथ थे लेकिन उन्होने अपनी प्रतिभा से बहुत नाम कमाया।
यतीमखाने के सईद अख्तर नामक बच्चे ने श्री शिवपाल सिंह यादव पर एक कविता सुनाई। फैजल ने “नात“ और कैफी ने गजल सुनाई। श्री यादव ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मजलूमों और यतीमों की मदद में आगे आएं। कार्यक्रम का संचालन बौद्धिक सभा के महासचिव श्री दीपक मिश्र ने किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री अली अकबर, विधायक श्री भगवान शर्मा, सुहैल आबिद, अली असगर(ब्लाक प्रमुख) आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in