Categorized | लखनऊ.

सदस्यता अभियान मे सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्यता कराये

Posted on 18 August 2012 by admin

dscn2572भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उ0प्र0 के अवध प्रान्त की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय निराला नगर लखनऊ पर दिनांक 18/08/2012  को सम्पन्न हुई। 17/09/2012 को दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम मे होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन मे मण्डल तक के पदाधिकारियों की सहभागिता हो इस निमित केन्द्रिय प्रभारी शान्त प्रकाश जाटव ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा 29 जुलाई 2012 का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग द्वारा बाराबंकी मे दिया गया बयान की सरकार धर्म के आधार पर अनुसूचित जाति का आरक्षण देने के लिये तैयार है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कड़े शब्दों मे निंदा करता है और ऐसा क्रियावान्वित न हो उसके लिये कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिये। पूर्व मंत्री रमापति शस्त्री ने कहा सदस्यता अभियान मे सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्यता कराये।
dscn2588कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जितेन्द्र सोनकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा 17/09/2012 को दिल्ली चलो और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे दलित विरोधी गतिविधियों का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करना है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने किया। बैठक मे  डा0 श्याम सिंह कठेरिया प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, राजकिशोर वर्मा, रामकरन रावत, पूर्व मंत्री मस्तराम, ऊषा रावत, सुरेश सिंह कठेरिया राधेश्याम आदि नेतागढ़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in