Categorized | लखनऊ.

मंसूरी व अन्य समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की

Posted on 18 August 2012 by admin

मंसूरी समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के तत्वावधान में कल मंसूरी समाज के लोगों का रोजा अफतार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेष के कोने-कोने से पहुंचे हजारों लोगों ने शिरकत की।
आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी ने बताया इस रोजा अफतार का आयोजन फारूखाबाद जिले के मंसूरी पब्लिक स्कूल में जिला अध्यक्ष शाकिर अली मंसूरी द्वारा किया गया था। इस रोजा अफतार में आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष यू.पी. एग्रो के पूर्व चेयरमैन व पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी रबीउल्ला मंसूरी, प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी, फर्रूखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन हुसैन सिद्दीकी सहित प्रदेश के कोने-कोने से आये मंसूरी व अन्य समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in