Categorized | लखनऊ.

महिला मोर्चा सदस्यता अभियान मे ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर पार्टी मे अधिक से अधिक सदस्य बनाये

Posted on 18 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित बैठक को माधव सभागार मे सम्बोधित करते हुए पार्टी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा0 विनय कटियार ने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि जैसे पूर्व मे दुर्गा वाहिनी या अन्य महिला संगठन सशक्त रूप से एक आवाज मे किसी भी क्षेत्र से खड़ी हो जाती थी आज वैसी ही आवश्यकता है तभी मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा व जागरूकता बढ़ेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि महिला मोर्चा सदस्यता अभियान मे ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर पार्टी मे अधिक से अधिक सदस्य बनाये ताकि लोक सभा चुनाव मे महिलाओं की अधिक से अधिक भूमिका स्पष्ट हो सके। जो महिलाए मोर्चे से जुड़ी हुई है उनकी पार्टी कही से अनदेखी नही करेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने महिलाओ को मजबूत करने का आवाहन किया और कहा कि महिलाये शक्ति स्परूप है वह अपनी शक्ति पहचाने व समाज मे फैल रही बुराईयों का दमन करे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाये।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मीना चैबे ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कर रही प्रदेश  अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा ने बैठक में उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए सभी महिलाओं को जिले स्तर पर , मण्डल स्तर पर मजबूत करते हुए सम्मेलन कराने को कहा। बैठक का संचालन महामंत्री नीलम सोनकर ने किया। बैठक मे प्रमुख रूप से महिला मोर्चे की महामंत्री कमलावती सिंह, इन्द्रवास, किरन राय, हमीदा बानो, शशि मौर्या, सत्या सिंह, अंजु मिश्रा, आगरा की पूर्व मेयर बेवी रानी, कुन्दनीका शर्मा, डा0 मीरा मिश्रा, सीता मिश्रा, सुरेखा सिंह, किरन सिंह, मंजू सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in