Categorized | लखनऊ.

सपा के “जनता से भेंट“ कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों लोगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

Posted on 18 August 2012 by admin

shiv-pal-singh-yadavवरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में “जनता से भेंट“ कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों लोगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होने कई मामलों में तत्काल आदेश भी जारी किए। उनसे मिलनेवालों में विभिन्न जनपदों से आए अल्पसंख्यक, महिलाएं, वृद्ध तथा विकलांग सभी शामिल थे। श्री यादव ने इस अवसर पर सभी आंगतुको को फिर सलाह दी कि अपनी समस्याओं के संबंध में वे पहले अपने जिले के पार्टी पदाधिकारियों के मार्फत अधिकारियों से सम्पर्क कर लें तो उनका लखनऊ आनेजाने का व्यर्थ समय एवं व्यय बचेगा। उन्होने आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान में पूरी रूचि लेगी।
जनता से भेंट कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, श्री जगजीवन प्रसाद, विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री से कताई मिल, जौनपुर के एक प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट कर बंद मिल को चालू कराने की प्रार्थना की। इसके कर्मचारी धरना दे रहे है। 28 जून, को मिल को प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर बंद करने की नोटिस लगा दी है। श्री यादव से ग्रामीण स्वास्थ्य दिग्दर्शक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मिलकर बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य रक्षकों की भर्ती स्व0 राजनारायण जी ने की थी जिनका मानदेय भी बंद हो गया है। उन्होने स्वास्थ्य रक्षकों की बहाली की मांग की। डेरापुर कानपुर के आनन्द सिंह ने क्षेत्र में नलकूप लगाने की मांग की।
श्री शिवपाल सिंह यादव से मिलकर बाराबंकी जनपद के ग्राम चमरौली के पुत्तीलाल ने शिकायत की कि उनके मकान पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं। वह मजदूरी करके अपने चार बच्चों का पालन कर रहा है। शांति उपवन स्थित बौद्ध विहार के भिक्षुक संघ के लिए रसोई की व्यवस्था की मांग बौद्ध विहार के भिक्षुक ने की। डा0 अम्बेश कुमारी ने हमीरपुर के एसपी की शिकायत की। लखनऊ के विजय यादव ने फैजुल्लागंज में सड़क-सीवर निर्माण के लिए मांग पत्र दिया। बहराइच के तेजनारायण के पास वापस घर जाने के लिए पैसे नहीं थे उसे तत्काल मंत्री जी ने सहायता प्रदान की। आईटी लखनऊ की उमा सिंह यादव, शाद जाफरी, पवन सिंह तथा नगर की नईमा बानो ने भी श्री यादव से भेंट की।
सर्वश्री इम्तियाज अली (कानपुर) मेंहदी हसन (फतेहपुर), इकबाल हुसैन (बाराबंकी) राम प्रसाद (कानपुर देहात) शमीम फातिमा(सीतापुर) रूखसाना बेगम (लखीमपुर खीरी)मुनकाद (शाहजहाॅपुर) अनवर हैदर हुसैन सुल्तानपुर, ज्ञान प्रकाश, (अमेठी), नवीन चन्द्र (इटावा), नानकदीन भुर्जी (लखनऊ), ओमप्रकाश साहू, (जौनपुर), रमेश बधवार (बरेली), मो0 शाहिद (गोण्डा), तेज नारायण (बहराइच), राजेन्द्र यादव (गोरखपुर), मधु यादव एवं तिलक सिंह, (इटावा), कुसुमलता यादव, (कानपुर), रघुवीर सिंह (एटा), आदि ने भी जनता से भेंट कार्यक्रम में श्री शिवपाल सिंह यादव को अपने आवेदन दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in