Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में कानून व्यवस्था का इकबाल समाप्त हो गया है-भाजपा

Posted on 18 August 2012 by admin

प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का इकबाल समाप्त हो गया है। भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के मनसूबो के सामने समूची कानून व्यवस्था पंगु होती जा रही है। श्री तिवारी ने प्रदेश में पूर्णबहुमत की सरकार को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह असफल करार दिया।
,भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हाल मे प्रदेश के विभिन्न हिस्सो मे घटी घटनाए दिल दहला देने वाली है। श्री तिवारी ने कहा कि पश्चिमी उ0प्र0 में एक व्यक्ति द्वारा अपनी चचेरी बहन को सरेआम बांध कर पीटने तथा बाद मे मिट्टी का तेल डालकर जला देने की जघन्यतम घटना, सीतापुर जनपद में महिला द्वारा दुराचार की शिकायत करने पर उसी के गांव के युवक द्वार युवती को घर से खींच कर सरेआम काट डालना, महोबा मे तीन अपहृत बच्चों की जली हुई लाश मिलना, संहजनवां (गोरखपुर) में दबंगो द्वारा एक विकलांग और उसके दो नौजवान बेटो की मामूली सी बात पर सरेआम हत्या कर देना। गोरखपुर में दो छात्र नेताओं की हत्या बांदा जनपद में 5 दलितों की हत्या होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश में अपराधिक तत्व बेखौफ हो गए है। उन्हें कानून या शासन का कतई भय नही रह गया है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 15 अगस्त को प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल को 5 माह पूरे हो गए है। इन पांच माह में लगभग 744 हत्या, 123 बलात्कार, 700 लूट/डकैती तथा लगभग 450 गुंडईव दबंगई की घटनाएं घटी है। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार का कानून व्यवस्था के मोर्चे पर यह 5 माह का रिर्पोट कार्ड है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपराधिक घटनाओं व सम्प्रदायिक दंगो ने प्रदेश में भय व आतंक का महौल पैदा कर रही है। जो किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए अत्यन्त शर्मनाक तथा निराशाजनक है।
श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की लचीले कार्यशौली के कारण प्रदेश मे सम्प्रदायिक तत्वों के मनसूबे बढ़े है तथा अपराधिक तत्व स्वच्छन्द हो गए है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा एक तरफ सरकार बाढ़ पीडि़त ग्रामीणों तथा वकीलों पर बुरी तरह लाठी चार्ज करती है दूसरी तरफ सम्प्रदायिक ताकतों के दहशत व नफरत फैलाने वाले भाषणों व प्रदर्शनों की मूकदर्शक बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रदेश की शान्ति व्यवस्था के लिए चुनौती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in