Categorized | लखनऊ.

संवाददाताओं, छायाकारों व टीवी कैमरामैनों पर हुए हमले पर राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का प्रेस नोट

Posted on 18 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने आज राजधानी के कई स्थानों पर छायाकारों, टीवी चैनलों के कैमरामैनों व संवाददाताओं पर हुए हिसंक हमले की निंदा की है। इस हमले में दर्जनों मीडिया कर्मी घायल हुए हैं जबकि तीन दर्जन छायाकारों, कैमरामैनों के कैमरे तोड़ दिए गए हैं साथ ही उनकी गाडिय़ां भी तोड़ दी गयी हैं। समिति इस र्दुभाग्यपूर्ण घटना की भतर््सना करती है और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। समिति ने घटना के लिए दोषी
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में पत्रकारों पर हमले होते रहे और
हमलावरों को रोकने की कोई कोशिश नही की गयी। घटना में घायल मीडिया कर्मियों के इलाज के साथ ही उनकी एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी समिति ने की है। समिति यह भी मांग करती है कि जिन छायाकारों के कैमरे तोड़े गए हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए।

घटना के विरोध में राजधानी के सैकड़ों मीडिया कर्मियों हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे और धरना दिया। पत्रकारों ने एकजुटता प्रर्दशित करते हुए रास्ता जाम कर दिया। धरने पर मौजूद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी से बातचीत के बाद प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मीडियाकर्मियों को आश्वासन दिया कि घटना की जांच तीन दिनों में कमिश्नर लखनऊ करेंगे और दोषी अधिकारियों व व्यक्तियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर अविलंब कारवाई की जाएगी व क्षतिग्रस्त कैमरा, गाडिय़ों व अन्य उपकरणों की क्षतिपूर्ति शासन की ओर से की जाएगी। हमले के लिए उकसाने वालों पर भी कड़ी कारवाई की जाएगी व घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

बाद में समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सचिव सिद्धार्थ कलहंस, उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राजेश शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य श्रीधर अग्निहोत्री व अरूण त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने हजरतगंज कोतवाली पहुंच कर इस घटना की एफआईआर दर्ज करायी। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी व सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने आज की घटना के बाद कड़ी चेतावनी देते हुए सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग है और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए आगाह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in