Categorized | लखनऊ.

टीकों की समय से उपलब्धता न होने से यदि हज यात्रियों को असुविधा होती है तो उसके लिये भारत सरकार जिम्मेदार होगी-आज़म खाॅं

Posted on 17 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं नगर विकास मंत्री तथा प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खाॅं ने प्रदेश से इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों के टीकारण के लिये अभी तक भारत सरकार द्वारा टीके उपलब्ध न कराये जाने पर अपनी चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि इस कारण ईद के बाद इन हज यात्रियों का टीकाकरण कराने हेतु जिलों में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथि निर्धारित करने में असुविधा हो रही है।
श्री खाॅं ने कहा कि टीकों की समय से अनुपलब्धता के कारण यदि प्रदेश के हज यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, तो उसके लिये भारत सरकार की पूरी तरह से जिम्मेदारी होगी। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि उनके स्तर से टीकों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाये ताकि टीकाकरण शिविरों को सुगतमा पूर्वक आयोजित किया जा सके और हज यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in