Categorized | लखनऊ.

खादी ग्रामोद्योग में ई-गवर्नेन्स, कम्प्यूटराइजेशन एण्ड कनेक्टिविटी की सुविधा

Posted on 17 August 2012 by admin

प्रदेश में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को बोर्ड की योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने, सूचनाओं का सुचारू रूप से आदान-प्रदान करने तथा बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का अनुश्रवण करने के उद्देश्य से ई-गवर्नेन्स कम्प्यूटराइजेशन एण्ड कनेक्टिविटी योजना क्रियान्वित हो रहा है। इस हेतु चालू वित्तीय वर्ष में रू0 22.00 लाख का व्यय प्रस्तावित है।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के सभी कार्यालयों को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत करने के साथ-साथ कनेक्टिविटी भी उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदेश के समस्त परिक्षेत्रीय/जिला स्तरीय कार्यालयों को इंटरनेट ब्राडबैन्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कम्प्यूटर हार्डवेयर आदि क्रय किये गये तथा कार्मिकों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in