Categorized | लखनऊ.

लक्ष्मीकांत बाजपेई ने रानी अवंतीबाई की जयंती के अवसर किया माल्यार्पण

Posted on 17 August 2012 by admin

laxmi-kant-bajpai-bjpभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज रानी अवंतीबाई की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश भाजपाध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारत की प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थी। रानी अवंतीबाई ने परतंत्र की बेडि़यो में जकड़े रहने से अच्छा रणभूमि में आजादी की मौत मरना स्वीकार किया। उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ हथियार उठाकर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए युद्ध किया। प्रदेश भाजपाध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डा0 महेन्द्र सिंह, शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता व संगठन मंत्री राजकुमार भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in