Categorized | लखनऊ.

घटनाओं की सूचना देने के लिये पुलिस अधिकारियों, कण्ट्रोल रूम आदि के नम्बर बोर्डों पर अंकित कराये जायें -ए0सी0 शर्मा

Posted on 17 August 2012 by admin

श्री ए0सी0 शर्मा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जोनल पुलिस महानिरीक्षक एवं परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक, उ0प्र0 को निर्देशित किया गया है कि जब कोई घटना घटित हो जाती है, तो आम आदमी को थानाध्यक्ष या वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देने के लिये, उनके पास टेलीफोन नम्बर न होने के कारण तत्काल सूचना थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी व कण्ट्रोल रूम तक नहीं पहंुच पाती है, जिससे घटना की सूचना पुलिस के पास शीघ्रातिशीघ्र नहीं पहंुच पाती है ।
पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजे गये परिपत्र में कहा गया है कि जनपदों में भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं कस्बों को चिन्हित कर लिया जाये । ऐसे स्थानों पर जहाॅ जनता के लोग देख सकें, पुलिस के बोर्ड लगवा दिये जायें । बोर्ड के दोनों तरफ पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, कण्ट्रोल रूम, अग्निशमन-रूम, महिला हेल्पलाइन आदि के टेलीफोन नम्बर अंकित कर दिये जायें ।
उन्होंने कहा है कि प्रान्तीय और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहाॅ थानों की सीमा मिलती है, वहाॅ पर थाना प्रदर्शित करते हुए बोर्ड लगाया जाये । सीमा प्रदर्शित करने वाले इन बोर्डों पर भी थानाध्यक्ष का सीयूजी नम्बर, कण्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर प्रदर्शित कर दिया जाये । पुलिस कार्यालयों जैसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, अग्निशमन केन्द्र आदि इन सभी स्थानों पर जनपद से सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों एवं थानाध्यक्ष का सीयूजी नम्बर व कण्ट्रोल-रूम का टेलीफोन नम्बर प्रदर्शित किया जाये ।
श्री शर्मा ने कहा है कि जनपदों में पुलिस सहायता केन्द्रों पर बोर्ड लगे होते हैं । इन सहायता केन्द्रों पर लगे बोडऱ्ों पर वरिष्ठ अधिकारियों, थानाध्यक्ष व कण्ट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर अंकित कर दिये जायें । इसके अलावा यातायात नियंत्रण के लिये विभिन्न स्थानों पर एकल दिशा परिवर्तन, एकल मार्ग के पट व अन्य सांकेतिक पट्टिकाएं लगी रहती हैं । जगह जगह पर मोबाइल बैरियर्स यातायात सांकेतिक पट लगाये गये है। वहाॅ पर भी थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी, कण्ट्रोल रूप के टेलीफोन नम्बर अंकित किये जायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in