Categorized | लखनऊ.

आजाद भारत में अन्याय, शोषण और गैर बराबरी से मुक्ति के सपने को साकार करने का संकल्प लेने का आवाहन किया

Posted on 15 August 2012 by admin

sp-independence-day-mulayam-singh-yadavसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहाॅ समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष की शानदार गाथा से परिचित कराने और बलिदानियों के आजाद भारत में अन्याय, शोषण और गैर बराबरी से मुक्ति के सपने को साकार करने का संकल्प लेने का आवाहन किया ।
श्री यादव के साथ इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, राज्यमंत्रिमण्डल के सदस्य सर्वश्री अहमद हसन, रामगोविन्द चैधरी, ओमप्रकाश सिंह, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राममूर्ति वर्मा, शंखलाल माॅझी, श्री नरेन्द्र वर्मा, श्री महबूब अली, अभिषेक मिश्रा, सदस्य विधानपरिषद डा0 मधु गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, श्री एस0आर0एस0 यादव तथा श्री राजकिशोर मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
श्री मुलायम सिंह यादव ने आजादी के 66वें वर्ष की बधाई देते हुये आजादी के लिए अपना जीवन होम कर देने वाले बलिदानियों को श्रद्धंाजलि देते हुये कहा कि अंगे्रजी हुकूमत के सामने भीषण यातनाएं सहकर भी सिर न झुकाने वालो ंको भूलना नहीं चाहिए। अब भी हमारे बीच जो स्वतंत्रता सेनानी जीवित हैं, उनका उचित सम्मान एवं सहयोग किया जाना चाहिए। इन सेनानियों ने पूरे देश में क्रान्ति की हलचल पैदा की थी, जिससे अंगे्रजी साम्राज्य की चूलें हिल गई थी।
श्री यादव ने कहा कि नौजवानों को आजादी के लिए हुई कुर्बानियों के इतिहास की जानकारी इन स्वतन्त्रता सेनानियों से ही मिल सकती है। 15 अगस्त के दिन को इस गंभीरता से लें कि नई पीढ़ी समझे कि देश कैसे गुलाम हुआ और कैसे आजादी मिली। नौजवानों को इतिहास का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा आजादी के लिए लड़ने वालों ने सपना देखा था कि आजाद भारत में गैर बराबरी नहीं होगी, शोषण और अत्याचार नहीं होगा। हमें उनके सपने को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से ही विषमता, शोषण तथा अनाचार-भ्रष्टाचार को मिटाया जा सकता है। सौभाग्य से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार है। इसे जनता ने भारी बहुमत का जनादेश दिया है। इस सरकार की देश भर में अलग छवि दिखनी चाहिए। चुनावी वायदों को पूरा करने के अलावा समाज के सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सुविधाएं मिले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
sp-independence-day-mulayam-singh-yadav1समाजवादी पार्टी के प्रमुख श्री मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को ग्राम पो0 परसपुर सथरा मिल्कीपुर, फैजाबाद के श्री सरबजीत कनौजिया ने चंदन का एक वृक्ष भेंटकर उनके यश में वृद्धि एवं दीर्घ जीवन की कामना की। पूर्व स्वंतन्त्रता एवं लोकतंत्र सेनानी श्री रामनरेश कुशवाहा, पूर्व सांसद ने श्री मुलायम सिंह यादव से भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
स्वतन्त्रता दिवस समारोह में सर्वश्री डा0 फिदा हुसैन अंसारी, मुजीबुर्रहमान बबलू, विजय तिवारी, श्री आनन्द भदौरिया, श्री सुनील यादव, श्री राजपाल कश्यप, नफीस अहमद, निर्भय सिंह पटेल, राजेन्द्र यादव, शतरूद्र प्रकाश, शारदा प्रताप शुक्ला, राजीव कुमार सिंह, विजय सिंह यादव, जगन्नाथ प्रसाद यादव, सहजराम यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, धर्मानन्द तिवारी, सत्येन्द्र उपाध्याय, रघुनन्दन सिंह काका, कर्नल सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश साहू, नन्दन सिंह बोरा, जरीना उस्मानी, शाहीन फातिमा, अशोक यादव, राधेलाल यादव , नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, अल्पना बाजपेयी, प्रेम प्रकाश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, चंंिद्रका पाल, राजेन्द्र मिश्रा, संजय सविता विद्यार्थी, मुदस्सिर हसन, जाकिर हुसैन सतरिखी, सुमन शर्मा, श्री किशोर सिंह, प्रदीप चैधरी, मथुरा आदि सहित सैकड़ों की उपस्थिति रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in