Categorized | लखनऊ.

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में चन्दन का पौधा रोपित किया

Posted on 15 August 2012 by admin

up-cm-doing-plantation-in-independence-dayउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में चन्दन का पौधा रोपित किया। यह पौधा फैजाबाद के श्री श्रवणजीत कन्नौजिया द्वारा मुख्यमंत्री को भेंट किया गया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगांे को इस कार्य के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि भावी पीढि़यों के हित को ध्यान में रखते हुए हम सभी का यह दायित्व है कि पूरी सक्रियता से वृक्षारोपण के कार्य में सम्मिलित हों।
इस मौके पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी, श्री एस0आर0एस0यादव, श्री सुनील साजन, श्री आनंद भदौरिया, श्री राजेश यादव राजू, श्री मो0 ऐबाद, श्री मनीष यादव, श्री शकील, श्री सतीश सिंह, श्री राजा चतुर्वेदी, श्री सागर यादव, श्री संतोष यादव सनी, श्री अमित सक्सेना सहित कानपुर से आए कुछ छात्र नेता भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in